Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : साकेत या अयोध्या कैंट के नाम से पहचाना जाएगा...

UP News : साकेत या अयोध्या कैंट के नाम से पहचाना जाएगा फैजाबाद जंक्शन

अयोध्या (हि. स.)। साकेत या अयोध्या कैंट जंक्शन के नाम से फैजाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन को किए जाने की मांग सांसद लल्लू सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर की है। फैजाबाद जिले का नाम अयोध्या घोषित करने के बाद अब दशरथ समाधि स्थल के नाम पर दशरथ नगर व फैजाबाद जंक्शन का नाम भी साकेत या अयोध्या कैंट के नाम पर बदलने की तैयारी है। जिसके लिए प्रदेश सरकार ने सांसद लल्लू सिंह को आश्वासन दिया है। 
राम मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या के विकास का खाका तैयार किया गया है। अयोध्या धाम सहित जिले में एक दर्जन से अधिक परियोजनाओं से सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। पहले से ही अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से युक्त रेलवे स्टेशन का विस्तारीकरण का कार्य चल रहा है। वहीं अब अयोध्या में फैज़ाबाद जंक्शन का नाम बदल कर अयोध्या कैंट रखने का प्रस्ताव है। जिसके लिए सांसद लल्लू सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुरुवार को उनके आवास पर मिलकर नाम परिवर्तित करने का आग्रह किया है। 
सांसद लल्लू सिंह ने चक्रवर्ती सम्राट महाराजा राजर्षि दशरथ समाधि स्थल की पौराणिक पहचान के अनुरूप जलालुद्दीननगर का नाम बदलकर दशरथ नगर करने का भी अनुरोध किया। सांसद लल्लू सिंह के बताया कि जल्द ही नाम परिवर्तित किए जाने का कार्य पूरा होगा जिसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular