Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : साइबर सेल में कार्यरत कर्मचारी की मोटरसाइकिल में लगी...

UP News : साइबर सेल में कार्यरत कर्मचारी की मोटरसाइकिल में लगी आग, मुकदमा दर्ज

लखनऊ(हि.स.)। लखनऊ में साइबर सेल में कार्यरत कर्मचारी अनंत तिवारी की मोटरसाइकिल में गुरुवार सुबह 10 बजे के करीब अचानक से आग लग गयी। त्योहार के दिन आग लगने के कारण मोटरसाइकिल के आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। वहीं अनंत तिवारी ने भी भागकर अपनी जान बचायी। 

कैसरबाग स्थित आनंद चौराहे पर हुई इस घटना में मोटरसाइकिल में लगी आग को बुझाने का प्रयास कुछ लोगों ने किया। लेकिन, आग बढ़ती गयी। इसके बाद फायर सर्विस वाहन बुलाना पड़ा। आग बुझने के बाद वाहन का ​मात्र ढांचा ही शेष रह गया था। इस संबंध में कैसरबाग कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular