Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : साइबर ठगी का पता चलते ही तुरंत यहां करें...

UP News : साइबर ठगी का पता चलते ही तुरंत यहां करें फोन

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। साइबर वर्ल्ड में मुफ्त कुछ भी नहीं मिलता है। इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर फ्री सेवा के बदले आपका निजी डाटा हासिल किया जाता है, जिसे आपके विरुद्ध भी इस्तेमाल किया जा सकता है। एसपी विजिलेंस व साइबर विशेषज्ञ डा. अरविंद चतुर्वेदी ने लखनऊ स्थित सीबीआइ के जोनल मुख्यालय में इसके प्रति आगाह किया। साइबर जागरूकता कार्यशाला में डा.चतुर्वेदी ने साइबर अपराध के बदलते तौर तरीकों के साथ उनकी रोकथाम में बढ़ती चुनौतियों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि साइबर स्पेस एक हाईवे की तरह है, जहां अलग-अलग तरह की गाडिय़ां चल रही हैं और दुर्घटना से बचाव के लिए जिन पर बहुत प्रतिबंध नहीं लग सकते हैं। साथ ही सूचना के हाईवे पर दौडऩे वाले वाहन चलाने की तरह इलेक्ट्रानिक उपकरण चलाने का कोई प्रशिक्षण नहीं लेते। यही वजह है कि यहां दुर्घटना के खतरे बढ़ जाते हैं। उन्होंने साइबर अपराध के बदलते तरीकों की विस्तार से चर्चा की। कहा कि अब लाइव चैट के जरिये ब्लैक मेलिंग के मामले भी बढ़ रहे हैं, जिसमें पीड़ित अधिक संख्या में वृद्ध होते हैं। उन्होंने अनजाने नंबरों व अजनबी के साथ लाइव चैट से बचने की सलाह भी दी।
यह भी पढ़ें : ‘हिन्दुस्तान डेली न्यूज’ की मुहिम से मिला मण्डल के बेरोजगारों को बड़ा तोहफा!
कार्यशाला में सीबीआइ लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच के एसपी एसके खरे ने कहा कि वर्तमान में हर क्षेत्र में इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा रहा है। लिहाजा सुरक्षा के उपाय व सतर्कता बेहद जरूरी है। डार्क नेट व क्रिप्टो करेंसी जैसी नई चुनौतियों से निपटने के लिए जागरूकता बढ़ानी होगी। सीबीआइ की स्पेशल क्राइम ब्रांच के एसपी देवेंद्र सिंह ने कहा कि साइबर वर्ल्ड के खतरे कोरोना वायरस की तरह हैं। इनसे बचने के लिए लोगों के पास ठोस व पर्याप्त जानकारियां नहीं हैं। कहा कि जिस वेबसाइट या एप पर भरोसा न हो, उसके इस्तेमाल से बचना चाहिए। डा.अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि अब साइबर ठगी का शिकार होने पर कोई भी व्यक्ति सीधे हेल्पलाइन नंबर 1930 पर मदद मांग सकता है। बैंकों में 24 घंटे ऐसी डेस्क भी काम करती हैं, जिनके जरिए पेमेंट गेटवे से ठगी की रकम को समय रहते फ्रीज कराया जा सकता है।

UP News : साइबर ठगी का पता चलते ही तुरंत यहां करें फोन

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular