Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : सांसद रीता बहुगुणा की तबीयत बिगड़ी, मेदांता भेजा गया

UP News : सांसद रीता बहुगुणा की तबीयत बिगड़ी, मेदांता भेजा गया

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। सांसद रीता बहुगुणा जोशी की तबीयत अचानक बिगड़ गयी जिसके बाद उन्हें एसजीपीजीआई से मेदांता भेजा गया। देर शाम व एयर एम्बुलेंस से उन्हें मेदांता रवाना किया गया। ज्ञात हो कि उनके पति पीसी जोशी मेदांता में पहले से ही एडमिट हैं। संजय गांधी पीजीआई में कोरोना का इलाज करा रही प्रयागराज की सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने खुद को मेदांता रेफर करा लिया। बताया जा रहा है कि रीता बहुगुणा जोशी की तबियत बिगड़ गई थी जिसके बाद परिजनों की सलाह पर उन्होंने डाक्टरों से खुद को मेदांता रेफर करने की मांग की। उन्हें शाम को एयर एम्बुलेंस से मेदांता रेफर कर दिया गया।
पीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमान ने बताया कि शाम करीब साढ़े छह बजे उन्हें एयर एम्बुलेंस से मेदांता भेजा गया। उनके रात दिल्ली पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि कल रात में उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। ज्ञात हो कि सांसद की बहू रिचा और पोती को भी कोविड-19 की वजह से मेदांता में शिफ्ट किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular