Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : सांसद मेनका गांधी पहुंची गांव, समस्याओं को सुनकर समाधान...

UP News : सांसद मेनका गांधी पहुंची गांव, समस्याओं को सुनकर समाधान का दिया भरोसा

रामचंद्रपुर गांव में छेड़खानी के विरोध में हुई हत्या को लेकर पीड़ित परिवार से की मुलाकात 

सुलतानपुर (हि.स.)। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र के अखंड नगर करौदीकला व कादीपुर में आयोजित जनता दर्शन में क्षेत्रीय नागरिकों की जनसमस्याओं को सुनकर उसका निवारण किया। उन्होंने कहा कि उनके जनपद दौरे का मकसद है कि उनके क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति किसी भी समस्या से परेशान न हो 
श्रीमती गांधी ने आज अखंड नगर करौदी कला कादीपुर विकासखंड मुख्यालयों पर क्षेत्रीय लोगों से उनकी समस्या सुन कर अधिकारियों के साथ बैठकर मौके पर ही निस्तारण किया। 
श्रीमती गांधी ने अखंड नगर में धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करते हुए कहा कि किसानों को क्रय केंद्र पर कोई भी समस्या नहीं आने दी जाएगी। अखण्डनगर में धान क्रय केंद्र के औचक निरीक्षण में अनिमितता की शिकायत पर क्रय केंद्र प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई।
वहीं उन्होंने थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव में छेड़खानी के विरोध में हुई हत्या के बाद परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को हत्या आरोपितों को गिरफ्तार करने व गैंगस्टर एक्ट में भी निरुद्ध करने के निर्देश भी दिए है। 
अखंड नगर में राजस्व समस्या को लेकर आई ममता तिवारी ने बताया कि सांसद की मदद से उन्हें न्याय मिला है। वहीं दिव्यांग वीरेंद्र गौतम को विकलांग पेंशन दिलाने का वादा सांसद ने किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य बॉबी सिंह ने ग्राम प्रधानों के साथ पीएम आवास के आवंटन में अनियमितता की बात कही तो सांसद में जांच करवा कर नई सूची जारी करवाने का वादा किया है। करौंदी कला में किसान अमरीश मिश्रा ने धान क्रय केंद्रों की अनियमितता की शिकायत की तो सांसद ने दो दिनों के भीतर सभी धान क्रय केंद्र शुरू कर दिए जाने के निर्देश उप जिलाधिकारी कादीपुर को दिए हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular