Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : सांसद ने किसानों को बताए कृषि कानून के फायदें

UP News : सांसद ने किसानों को बताए कृषि कानून के फायदें

बागपत (हि.स.)। भाजपा के जनप्रतिनिधि किसानों को नए कृषि कानूनों के फायदे बताने के लिए गांव-गांव घूम रहे हैं। गुरुवार को भाजपा सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह ने बासौली गांव में किसानों को कृषि कानूनों के फायदे गिनाए।
रमाला थाना क्षेत्र के बासौली गांव में गुरुवार को पूर्व प्रधान रीना के आवास पर पहुंचकर सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह ने हवन में आहुति दी। इसी दौरान उन्होंने कृषि कानूनों से किसानों को होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी। किसानों को अपनी फसल बेचने का नया विकल्प मिलेगा। किसान सीधे अपने खेत से भी फसल बेच सकेंगे और यदि दूसरे राज्य में उन्हें अच्छे दाम मिल रहे हैं, तो वहां भी किसान अपनी फसल बेच सकते हैं। उन्होंने कहा कि पहले किसानों के हाथ बंधे हुए थे, लेकिन अब केंद्र सरकार ने किसानों के हितों में कानून लाकर बेहतर कदम उठाया है। सांसद ने कहा कि जो कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं उन्हें पहले कानून के बारे में पूरी जानकारी कर लेनी चाहिए। उसके बाद उन्हें भी लगेगा कि तीनों कानून किसानों के फायदें में ही हैं। इस दौरान कुलदीप तोमर, धर्मेंद्र प्रधान, जितेंद्र, प्रभात तोमर, सहंसरपाल, चंद्रबीर आदि थे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular