Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUp News : सहारनपुर से लेकर गाजीपुर बाॅर्डर तक भाकियू ने निकाली...

Up News : सहारनपुर से लेकर गाजीपुर बाॅर्डर तक भाकियू ने निकाली ट्रैक्टर रैली

मेरठ(हि.स.)। कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने सहारनपुर से लेकर मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद होते हुए गाजीपुर बाॅर्डर तक ट्रैक्टर रैली निकाला। शुक्रवार को भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता ट्रैक्टरों पर सवार होकर मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान नरेश टिकैत ने कहा कि कृषि कानूनों की वापसी होने तक आंदोलन खत्म नहीं होगा।

कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू ने अपने आंदोलन को तेज कर दिया है। गुरुवार को सहारनपुर और मुजफ्फरनगर से भाकियू कार्यकर्ता ट्रैक्टरों में सवार होकर मेरठ स्थित सिवाया टोल प्लाजा पहुंच गए थे। वहां पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर कब्जा कर लिया और टोल फ्री करा दिया। शुक्रवार को भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत के नेतृत्व में ट्रैक्टरों पर सवार होकर कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर बाॅर्डर के लिए कूच किया।
नरेश टिकैत ने कहा कि कृषि कानूनों पर केंद्र सरकार जब तक पीछे नहीं हटेगी, किसान भी आंदोलन खत्म नहीं करेंगे। बाॅर्डर पर गर्मी, सर्दी, बरसात सहते हुए किसान आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने आंखें मूंदी हुई है। किसानों के बारे में सोचने का सरकार के पास समय नहीं है। सरकार केवल व्यापारियों के बारे में सोच रही है। इन कृषि कानूनों से व्यापारियों को फायदा होगा। केंद्र सरकार को किसान संगठनों से बातचीत करके समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर रैली दिल्ली में प्रवेश नहीं करेगी। इसके बाद ट्रैक्टर रैली मोदीनगर, मुरादनगर, गाजियाबाद होते हुए गाजीपुर बाॅर्डर पर पहुंची।

RELATED ARTICLES

Most Popular