Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : सहायक अभियोजन अधिकारी मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित

UP News : सहायक अभियोजन अधिकारी मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित

प्रयागराज(हि.स.)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज ने गुरूवार को सहायक अभियोजन अधिकारी मुख्य परीक्षा 2018 का परिणाम घोषित कर दिया है। जिसमें 17 रिक्तियों के सापेक्ष 54 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल हुए हैं।

आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार उक्त परीक्षा आयोग द्वारा 29 एवं 30 जुलाई 2020 को उप्र लोक सेवा आयोग शिविर कार्यालय सेक्टर डी, अलीगंज लखनऊ परीक्षा भवन भूतल पर आयोजित की गयी थी। इस परीक्षा में कुल 249 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। इसमें अनारक्षित 10, अनु.जाति 03 तथा अन्य पिछड़े वर्ग की 04 रिक्तियां आरक्षित हैं। जिसमें महिला श्रेणी की 03 रिक्तियां सम्मिलित हैं। उक्त 17 रिक्तियों के सापेक्ष कुल 54 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है। परीक्षाफल आयोग के वेबसाइट एवं आयोग के सूचना पट्ट पर उपलब्ध है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular