अंबेडकरनगर जिले के बसखारी थाना क्षेत्र के संदहा मजगवां के पुरवा बुढ़ियापुर में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि ज्यादा उल्टी होने से मौत हो गई जबकि मायके पक्ष का कहना है कि उनकी लड़की की हत्या कर दी गई है। सीओ की सिटी की मौजूदगी में आलापुर तहसीलदार के तरफ से मजिस्ट्रेटी पंचनामा भरे जाने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।
बसखारी थाना क्षेत्र के संदहा मजगवां के पुरवा बुढ़ियापुर में ससुराल में ही विवाहिता ज्योति ( 26 वर्ष ) पत्नी आलोक कुमार श्रीवास्तव का शव संदिग्धावस्था में मिला। मृतक विवाहिता का मायका बसखारी थाना क्षेत्र के मरौचा गांव में है। मृतक विवाहिता के चाचा श्रीकृष्ण कुमार ने बताया कि उनके भाई पवन श्रीवास्तव को ससुर श्रीनिवास श्रीवास्तव ने फोन पर उनकी भतीजी ज्योति की मौत की सूचना दी।
मृतका के चाचा श्रीकृष्णकुमार ने ज्योति ( मृतका ) की चार साल की बच्ची सौरा के हवाले से बताया कि दादी यानी सास और दादा यानी ससुर समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने साड़ी के फंदे से गला लपेटकर हत्या कर दिए हैं। सीओ सिटी अशोक कुमार की मौजूदगी में तहसीलदार आलापुर आलोक रंजन के तरफ से मजिस्ट्रेटी पंचनामा भरा गया है।
किछौछा चौकी इंचार्ज चंद्रभान यादव ने बताया कि मृतका के पिता के तरफ से तहरीर दी गई है। सास, ससुर व ननद समेत ससुराल पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है।
