Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : ससुराल में युवक की मौत का मामला, अस्पताल में...

UP News : ससुराल में युवक की मौत का मामला, अस्पताल में परिवार व ससरालीजनों से हुई हाथापाई

फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना लाइनपार क्षेत्र मेहताब नगर स्थित ससुराल में शुक्रवार की सांय संदिग्धावस्था में फांसी लगने से युवक की मौत हुई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम गृह के बाहर आरोप प्रत्यारोप के चलते परिवार व ससुराल पक्ष के लोगों में हाथापाई हो गयी। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।

   थाना दक्षिण क्षेत्र के करबला निवासी जितेन्द्र उर्फ जीतू (30) पुत्र रामपाल सिंह की ससुराल थाना लाइनपार क्षेत्र के मेहताब नगर में है। शुक्रवार की सांय उसकी ससुराल में संदिग्ध अवस्था में फांसी लगने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप ससुरालियों पर लगाया था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लेकर आयी थी। शनिवार को पोस्टमार्टम गृह के बाहर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुये मृतक के परिजन व ससुराल पक्ष के लोग आमने सामने आ गये। दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी। जिससे हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस व अन्य लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।

 मृतक के चाचा सियाराम राठौर का कहना था कि ससुरालीजन जीतू को अपने साथ कुछ दिन पूर्व ले गये थे। पैसों की मांग करते थे। उनका आरोप है कि ससुरालियों ने जीतू को मारकर फंदे पर लटकाया है। आरोप यह भी है कि उनकी बिना जानकारी के शव का पंचायतनामा भी भर दिया गया। मृतक के भाई राजेन्द्र सिंह राठौर का कहना था पंचनामा पर हमारे परिवार के किसी सदस्य के हस्ताक्षर नहीं है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। 
इस सम्बंध में थाना प्रभारी लाइनपार का कहना है कि जीतू ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी। पोस्टमार्टम के दौरान परिवार व ससुरालीजनों के मध्य विवाद हुआ है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular