Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : सल्फरमुक्त चीनी के उपयोग से लोग बीमारियों से बचेंगे...

UP News : सल्फरमुक्त चीनी के उपयोग से लोग बीमारियों से बचेंगे : मुख्यमंत्री

बस्ती (हि.स)। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मुंडेरवा चीनी मिल में 5 हजार टीसीडी क्षमता की नई सल्फरमुक्त चीनी मिल का ऑनलाइन लोकार्पण करने के बाद जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सल्फरमुक्त चीनी बनने से लोगों को बहुत फायदा होगा। लोगां की सेहत को देखते हुए इसका निर्माण कराया गया है। सल्फरमुक्त चीनी के उपयोग से लोग विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचेंगे। 
उन्होंने कहा कि बन्द पड़ी मुण्डेरवा चीनी मिल को चालू कराया गया, जिसमें 44.18 लाख कुन्तल गन्ना पेराई करके 4.02 लाख चीनी उत्पादन किया गया। 41877 मेगावाट विद्युत का उत्पादन किया गया, जिसमें 1635 लाख का राजस्व अर्जित हुआ है। केन्द्र तथा प्रदेश सरकार किसानों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित कर रही है। जिससे किसानों को सीधे लाभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक कोविड-19 की कोई कारगर दवा नहीं बन जाती अथवा वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो जाती तब तक सतर्कता ही बचाव है। श्री योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार के विकास का पहिया अब रूकने वाला नहीं है। लगातार भाजपा की सरकार विकास के लिए कार्य कर रही है। 
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री को प्लांट का लोकार्पण करने के बाद जनसभा को सम्बोधित करना था, लेकिन घने कोहरे के कारण उनका हेलीकाप्टर उतर नहीं पाया। इसलिए ऑनलाइन लोकार्पण और सम्बोधन करना पड़ा।

RELATED ARTICLES

Most Popular