गोरखपुर (हि.स.)। फरवरी माह के पहले सप्ताह में ठण्ड का कहर जारी है। पहाड़ो पर हो रही बर्फबारी से शीतलहर जारी है। घने कोहरे से आम जन जीवन प्रभावित है। सर्द हवाओं से धूप बेअसर है। आईएमडी ने 5 और 6 फरवरी को बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। बारिश से जहां तापमान में तेजी से गिरावट के साथ ठण्ड बढ़ जायेगी, वहीं ओले गिरने के भी आसार है।
आईएमडी के वैज्ञानिक जयप्रकाश ने बताया कि मंगलवार को जहां दिन का अधिकतम तापमान 20.7 और न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। उन्होंने बताया कि पश्चिमि विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में कम से कम तीन डिग्री की वृद्धि के आसार है।
गोरखपुर में आगामी कुछ दिनों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान-
03-फरवरी 9.0 20.0 04-फरवरी 10.0 21.0
05-फरवरी 10.0 21.0
06-फरवरी 11.0 22.0
07-फरवरी 10.0 21.0
08-फरवरी 10.0 22.0
