Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : सराफा व्यवसाई की गोली मारकर हत्या, लुटेरे को ग्रामीणों...

UP News : सराफा व्यवसाई की गोली मारकर हत्या, लुटेरे को ग्रामीणों ने पकड़ कर पीटा

बहराइच- लखनऊ हाईवे पर बाइक सवार लुटेरों ने सराफा कारोबारी के साथी को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज पर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक बदमाश को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। गोली लगने से घायल युवक व घायल लुटेरे को पुलिस मेडिकल कॉलेज लाई। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

फखरपुर थाने के रुकनापुर खुर्द निवासी 30 वर्षीय प्रदीप सोनी पुत्र बाबादीन कुंडासर में सराफा की दुकान करता है। गुरुवार रात लगभग 9:30 बजे वह अपनी दुकान बंद कर अपने गांव निवासी चचेरे भाई 25 वर्षीय सुशील सोनी पुत्र राकेश सोनी के साथ गांव आ रहा था। रास्ते में उसकी बाइक को ओवरटेक कर असलहों से लैस तीन लुटेरों ने रोका। बाइक पर पीछे बैठे प्रदीप से लुटेरों ने बैग छीनने की कोशिश की। बैग न छोड़ने पर एक लुटेरे ने गोली चला दी। जो सुशील के पेट में लगी। गोली लगते ही सुशील गिर गया।  गोली चलने की आवाज सुन कर पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण लाठी डंडे लेकर दौड़े। जिस पर लुटेरे अपनी बाइक छोड़ कर भागने लगे। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक लुटेरे को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल सुशील व लुटेरे को मेडिकल कालेज लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

वारदात की जानकारी होते ही एएसपी सिटी, सीओ कैसरगंज जयप्रकाश त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए । एएसपी सिटी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि एक लुटेरा व बाइक पुलिस के कब्जे में है। घायल लुटेरे का पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है।  सुशील खोमचा लगाकर परिवार की आजीविका चलाता था। पांच पुलिस टीमें, सर्विलांस व स्वाट टीम को अन्य फरार लोगों की तलाश में लगाया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular