Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : सरकार की हठधर्मिता के सामने नहीं झुकेंगे किसान -...

UP News : सरकार की हठधर्मिता के सामने नहीं झुकेंगे किसान – नरेश टिकैत

बागपत(हि.स.)। दोघट थाना क्षेत्र के तमेलागढ़ी गांव में कृषि कानून को लेकर प्रेसवार्ता हुई। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि किसान सरकार की हठधर्मिता के सामने नहीं झुकेंगे। कृषि कानून वापसी पर ही घर लौटेंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के प्रति तानाशाही रवैया अपना रही है और खालिस्तानी, आन्दोलनजीवी जैसे शब्दों का प्रयोग कर रही है। ये कानून आम जनता को बर्बाद कर देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे तो किसानों की बात मानकर धरना समाप्त करा सकती है। 
श्री टिकैत ने कहा कि किसान को कमजोर समझने की भूल न करें। सरकार चाहे गोली ही क्यों न चलवा ले, लेकिन अपना धरना शांतिपूर्ण तरीके से जारी रखेंगे। इस मौके पर मेघालय के राज्यपाल सतपाल मलिक के बयान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे लोगो को सरकार बीच में लाए। 

RELATED ARTICLES

Most Popular