हमीरपुर (हि.स.)। कुरारा थाना क्षेत्र में एक युवक को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर अस्सी हजार रुपये हड़पने के मामले में मंगलवार को पुलिस ने आरोपी पिता और पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कुरारा क्षेत्र के लखोदा गांव निवासी विकास पुत्र रसपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जनपद फतेहपुर के चांदपुर थाना क्षेत्र के बड़ी सराहन गांव निवासी सतेंद्र पुत्र सुरेश ने सरकारी नोकरी लगवाने के नाम पर 26 दिसम्बर 2019 को 80 हजार रुपये ले लिए थे। जिनमें 15 हजार रुपये अपने बैंक खाते में लिए थे तथा 65 हजार रुपये उसका पिता सुरेश जनवरी 20 को गांव से ले गया था।
इसके बाद एक बार उसने इंटरव्यूके नाम पर बुलाया था। जब में वहां गया तो एक कमरे में बिठा दिया तथा कहा कि तुम्हारा कॉल लेटर घर पहुंच जाएगा। लेकिन एक साल तक इंतजार करने पर जब कोई सूचना नहीं आई तो हमने वापस रुपये मांगे तो उसने वापस नहीं किया। इसकी शिकायत 13 जुलाई 2020 को थाना पुलिस से की थी लेकिन कोई कार्यवाही न होने से न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई तब मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित ने बताया कि पिता सुरेश व पुत्र सतेंद्र के खिलाफ धोखधड़ी करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
