Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : सम्‍भल में बस और गैस टैंकर की टक्‍कर, आठ...

UP News : सम्‍भल में बस और गैस टैंकर की टक्‍कर, आठ लोगों की मौत, 21 घायल

– मुख्यमंत्री ने लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया 

सम्‍भल (हि.स.)। प्रदेश के संभल जनपद में बुधवार को रोडवेज बस और गैस के टैंकर की आमने-सामने की टक्‍कर में आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि 21 लोग घायल हो गए। यह हादसा घने कोहरे के कारण हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मार्ग दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक किया है। साथ ही साथ घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
आगरा-मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की सुबह अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बस और गैस के टैंकर के बीच सम्भल के धनारी थानाक्षेत्र के ग्राम मानकपुर की मढ़ैया के निकट जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्‍त थी की आधी बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि टैंकर के अगला हिस्से को नुकसान पहुंचा। 

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग दुर्घटनास्‍थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने तत्‍काल पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस से मृतकों और घायलों को निकालने का काम शुरू कराया। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र भी मौके पर पहुंचे। 

पुलिस ने मौके से आठ शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि घायल 21 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने चालक का शव टैंकर से बाहर निकाला। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

मृतकों के नाम

1- जितेंद्र कुमार पुत्र कोमल सिंह निवासी झिलमिल नगीना देहात बिजनौर

2- रोहित राणा पुत्र जगदीश राणा विकास नगर चंदौसी (कांस्टेबल 112 नरौरा)

3- छोटे सिंह पुत्र तेज सिंह गांव पिलखना कोतवाली नरौरा बुलंदशहर

4- अनिला कुमारी पत्नी अशोक कुमार मोहल्ला चौकी पर बहजोई

5- सलीम पुत्र काले खां रजानगर क्वार्सी अलीगढ़ (बस चालक)

6- असलम (35) पुत्र साविर कुंदरकी मुरादाबाद

7- सुदेश राजपूत पुत्र देशराज राजपूत रामनावाला ठाकुरद्वारा मुरादाबाद (कैप्‍सूल चालक)

8- ओमप्रकाश पुत्र मेवाराम रामनाथ कालोनी रामपुर

घायलों के नाम

1- रोहित कुमार (25) पुत्र जगदीश चंद्र निवासी चन्दौसी  

2- लक्ष्मण (50) पुत्र ओमप्रकाश निवासी हरपाल नगर मुरादाबाद

3- नजारूल (30) पुत्र दुल्हे हसन निवासी बड़ी मैनाठेर मुरादाबाद

4- कुशनुदा (52) पत्नी नसीम अहमद निवासी सिवारा बिजनौर
5- जरीना (20) पुत्री निजामुद़्दीन निवासी इकरा कालोनी अलीगढ़

6- दिनेश (40) पुत्र मुरारी लाल निवासी मोहल्ला महाजन चन्दौसी

7- नसीम अहमद (55) पुत्र निजामुद़्दीन निवासी सिवारा बिजनौर

8- मुजाहिद (22) पुत्र फते मोहम्मद निवासी इकरा कालोनी अलीगढ़

9- मायरा (2) पुत्री मुजाहिद निवासी इकरा कालोनी अलीगढ़

10- रविनाथ (55) पुत्र सतपाल निवासी स्टेशन रोड बहजोई

11- तौहीद अहमद (38) पुत्र रईस अहमद निवासी बिसौली बदायूं

12- अजय पाल (50) पुत्र सियाराम निवासी चन्दौसी

13- विक्की (38) पुत्र विनोद कुमार निवासी चन्दौसी

14- राजू (40) पुत्र मंगली निवासी मुरादाबाद

15- आरिफ (40) पुत्र फकरूद्दीन निवासी नवादा कुढ़ फतेहगढ़

16- अखलाक (50) पुत्र नत्थू निवासी लहरा कमंगर सम्भल

17- कैला शर्मा (30) पत्नी ओमप्रकाश निवासी नागर पुखरा उघैती

18- पंकज कुमार (30) पुत्र संतोष शर्मा निवासी नागरपुखरा उघैती
19- वाहिद (25) पुत्र जाहिद निवासी इब्राहीमपुर बिलारी मुरादाबाद

20- जावेद (12) पुत्र जरीफ निवासी सहसपुर बिलारी मुरादाबाद

21- इमराना (25) पत्नी मोहम्मद नबी निवासी गुन्नौर

RELATED ARTICLES

Most Popular