Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : सम्पत्ति विवाद में बड़े भाई की लोहे की रॉड...

UP News : सम्पत्ति विवाद में बड़े भाई की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या

गाजियाबाद, 20 अक्टूबर (हि.स.)। थाना विजय नगर थाना क्षेत्र के कैलाश नगर में मंगलवार को एक छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। 

विजयनगर के कैलाश नगर में अतर सिंह अपने परिवार कर साथ रहते हैं। अतर के पिताजी कुछ दिन पहले सेवानिवृत हुए थे। उनके रुपये और संपत्ति को लेकर परिवार में तनाव चल रहा था। तनाव के चलते सोमवार को भी परिवार में कलह हुआ था। इसी के चलते आज भी दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद अतर के छोटे भाई रोबिन ने लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। रोबिन ने कई वार अतर सिंह के ​सिर पर किये, जिससे अतर की मौत हो गई। 
परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं पुलिस फरार रोबिन की तलाश में जुट गई है। मृतक का बेटे मयंक ने बताया कि उसके पिता का सम्पत्ति को लेकर चाचा से विवाद चल रहा था, जिसके चलते चाचा ने उसके पिता की हत्या कर दी। एसपी सिटी अभिषेक वर्मा का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच चल रही है जल्दी ही आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular