Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाल किया प्रदर्शन,...

UP News : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाल किया प्रदर्शन, गिरफ्तार

वाराणसी (हि.स.)। केन्द्र सरकार के नये कृषि कानूनों के खिलाफ आन्दोलन रत किसानों के समर्थन में लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर प्रदर्शन किया। पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा और युवजन सभा के जिलाध्यक्ष किशन दीक्षित के नेतृत्व में भैसासुर घाट पर जुटे कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हल्लाबोल अंदाज में मछोदरी पार्क तक पदयात्रा निकाली। 
 कृषि कानूनों के खिलाफ तख्तियां लहराते नारेबाजी करते कार्यकर्ताओं को देख पुलिस बल ने उन्हें रोका तो कार्यकर्ता पुलिस कर्मियों से नोंकझोंक, धक्का-मुक्की करते बीच सड़क धरने पर बैठ गये। यह देख पुलिस ने 20 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और उन्हें कोतवाली ले आई। गिरफ्तार कार्यकर्ताओं में  महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, किशन दीक्षित, पूजा यादव, ईशान श्रीवास्तव, शानू सिन्हा आदि रहे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular