गाजियाबाद(हि.स.)। सीवरेज लाईन व बनी समस्यायों का निस्तारण नहीं होने से नाराज भाजपा नेता व पूर्व सभासद लोकेश डोढी ने शनिवार को मोदीनगर तहसील के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया।
पालिका के पूर्व सभासद एवं भाजपा नेता लोकेश डोढी ने इन दोनों प्रमुख समस्याओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष भी उठाया था, जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की उदासीनता को लेकर आज सुबह तहसील पहुंचकर लोकेश डोढी ने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया,लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते पार्टी नेता को हिरासत में ले लिया गया है।
लोकेश ने कहा कि मोदीनगर पालिका क्षेत्र में सीवरेज के गड्ढों के कारण दर्जनों घटी घटनाओं के बावजूद कोई समस्या हल नहीं हो पायी है, हाल ही में हुई बरसात के कारण लोग इन गड्ढों में पानी भर जाने से परेशान है। तहसील व पालिका प्रशासन के समक्ष विरोध प्रदर्शन पालिका के दर्जन भर सभासद भी कर चुके हैं। पानी की निकासी की समस्या का भी हल नहीं हो पाया है। इन समस्याओं पर स्वयं पार्टी के कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर मुखर हो रहे है।
विधायक डॉ.मंजू शिवाच व चेयरमैन अशोक माहेश्वरी के समक्ष इन समस्याओं को रखने के बाद हल नहीं होने पर मायूस हो चुके। मोदीनगर में भाजपा के पूर्व सह संयोजक लोकेश डोढ़ी ने लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष इन समस्याओं को रखा था। उनके निर्देश के बावजूद जिला प्रशासन सक्रिय नहीं हुआ। स्वयं पूर्व विधायक सुदेश शर्मा इस प्रकरण को लेकर तकनीकी टीम गठित कर जांच कराने की मांग शासन प्रशासन के समक्ष रख चुके हैं।
