Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : सब्जियों व खाद्य सामग्रियों के दामों को नियंत्रित व...

UP News : सब्जियों व खाद्य सामग्रियों के दामों को नियंत्रित व जमाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

-राज्य सरकार जनता की कठिनाइयों के प्रति अत्यन्त संवेदनशील
-जनता को राहत देने के लिए सभी सम्भव प्रयास किये जाएंगे : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यहां आयोजित बैठक के दौरान आलू, प्याज, सब्जियों तथा दाल इत्यादि के दामों को नियंत्रित करने और जमाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इन आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने के सभी प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जमाखोरी के माध्यम से मुनाफाखोरी में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार जनता की कठिनाइयों के प्रति अत्यन्त संवेदनशील है। जनता को राहत देने के लिए सभी सम्भव प्रयास किये जाएंगे। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि जमाखोरों के खिलाफ प्रभावी ढंग से छापेमारी की कार्रवाई करके आलू, प्याज, सब्जियों तथा दालों इत्यादि की बाजार में पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो। 

RELATED ARTICLES

Most Popular