प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशियों की दूसरी सूची शनिवार को जारी कर दी। सूची में पश्चिमी यूपी के छह जिलों की सात विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों को शामिल किया गया है। दूसरी सूची में सभी प्रत्याशी रालोद के हैं। प्रत्याशियों में शामली जिले की थानाभवन सीट से अशरफ अली, मुजफ्फरनगर जिले की बुढ़ाना सीट से राजपाल बालियान और मीरापुर से चंदन चौहान, गाजियाबाद जिले की मुरादनगर सीट से सुरेन्द्र कुमार मुन्नी, बुलंदशहर जिले में शिकारपुर सीट से किरन पाल सिंह, अलीगढ़ जिले में बरौली सीट से प्रमोद गौड़ और हाथरस जिले में इगलास सीट से बीरपाल सिंह दिवाकर के नाम शामिल हैं। इससे पहले सपा-रालोद गठबंधन ने पहली सूची में 29 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए थे। इनमें 10 सपा के और 19 रालोद के प्रत्याशी थे।
यह भी पढ़ें : इस जिले में 12 मार्च तक इकट्ठा नहीं हो पाएंगे चार से ज्यादा लोग
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
