Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : सपा ने चौपाल लगा किसानों को चेताया

UP News : सपा ने चौपाल लगा किसानों को चेताया

फर्रुखाबाद (हि.स.)। समाजवादी पार्टी ने सोमवार को शायम काल ग्राम सभा अमेठी कोहना में किसान चौपाल का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्रधान डॉक्टर लखन साकी ने की।
इस मौके पर इस्लाम के संयोजक पूर्व प्रदेश सचिव मोहम्मद यूनुस अंसारी ने कहा कि कि भाजपा जो विधेयक लाई है, वह किसानों के हित मे कतई नही है। इस विधेयक से किसान धन्नासेठों के हाथ की कठपुतली बन कर रह जायेगा। उन्होंने सपा के कार्यकाल में किये गए कार्यों को गिनाया। कहा अब किसान सपा के साथ है। आने वाले समय मे सत्ता सपा की होगी। 
इस मौके पर महेंद्र कटियार ने भी चौपाल को सम्बोधित किया नागेंद्र सिंह शाक्य, राघव दत्त मिश्रा, जग्गू यादव, कादरी, जुम्मन, जाहिद, गुड्डू, तय्यब, असलम, राजू शाक्य, गजराज सिंह वर्मा एडवोकेट आदि भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular