Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: सपा नेता बोले, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया बवाल, मुकदमा हम...

UP News: सपा नेता बोले, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया बवाल, मुकदमा हम पर

मेरठ (हि. स.)।। कृषि कानून के विरोध में दो दिन पहले किसानों द्वारा कलक्ट्रेट के घेराव के दौरान सपा नेताओं पर दर्ज मुकदमे के मामले में नया मोड़ आ गया है। बुधवार को सपा नेताओं ने खुद को बेकसूर बताते हुए बवाल का ठीकरा एबीवीपी कार्यकर्ताओं के सिर पर फोड़ा है। एसएसपी से मिलकर खुद पर दर्ज हुए मुकदमे को निरस्त किए जाने की मांग की है। 
बताते चलें कि 14 दिसंबर को किसान अध्यादेश के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने मेरठ कॉलेज पर प्रदर्शन किया था। जिसके बाद मेरठ कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. युद्धवीर सिंह द्वारा कई सपा नेताओं के खिलाफ छात्रों को भड़का कर हंगामा कराने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी को लेकर बुधवार को सपा के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह के साथ शहर विधायक रफीक अंसारी एसएसपी अजय साहनी से मिले। 
सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि भीड़ में शामिल एबीवीपी के कार्यकर्ता हंगामा करने के बाद चुपचाप खिसक गए। जिसके बाद पुलिस ने बिना जांच किए सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सपा नेताओं ने खुद पर दर्ज हुए मुकदमे को फर्जी बताते हुए तत्काल निरस्त किए जाने की मांग की। जिस पर एसएसपी अजय साहनी ने जांच का आश्वासन दिया।
 

RELATED ARTICLES

Most Popular