Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : सपा नेताओं का कलेक्ट्रेट पर हल्ला बोल, सौंपा ज्ञापन

UP News : सपा नेताओं का कलेक्ट्रेट पर हल्ला बोल, सौंपा ज्ञापन

बागपत(हि.स.)। सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राज्य में अनियंत्रित अपराध व कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल के नाम एडीएम अमित कुमार को ज्ञापन सौंपा और प्रदेश सरकार को बरर्खास्त करने की मांग की है। 

जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने कहा कि उ.प्र में काननू व्यवस्था की स्थिति अत्यंत गंभीर है। हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार की घटनाएं रोज ही घटित हो रही है और प्रदेश की भाजपा सरकार इस पर निरंतर पाने में पूर्णता विफल है। प्रदेश में बेलगाम अपराध और बेखौफ अपराधी सत्ता संरक्षण में पल रहे हैं। जनता अपने को असुरक्षित मान रही है। चारों तरफ भय और आतंक का माहौल है। 
 आरेाप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्य व्यवहार में प्रदेश में हर तरफ आक्रोश है। नागरिक अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए हर क्षण चिंतित रहते हैं। उन्होंने राज्य में अनियंत्रित अपराध व कानून व्यवस्था के संबंध में राज्यपाल के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा। 
 ज्ञापन देने वालों में पूर्व मंत्री ओमवीर तोमर, पूर्व मंत्री हाजी तराबुद्दीन चौधरी, नागेंद्र सिंह, डॉक्टर सीमा यादव, हाजी निजात खा, विवेक वर्धन शर्मा, अब्दुल वाहिद कुरेशी, हाजी शकील, हरपाल तोमर, विक्रम सिंह, दिलशाद, रविंद्र, सुनील आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular