Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : सपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह से मनाया मुलायम का...

UP News : सपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह से मनाया मुलायम का जन्मदिन

वाराणसी (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन रविवार को कार्यकर्ताओं ने उत्साह से मनाया। डीएवी कालेज तिराहे के पास जुटे कार्यकर्ताओं ने युवजन सभा के जिलाध्यक्ष किशन दीक्षित के अगुवाई में केक काट कर जन्मदिन मनाया। 

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘नेता जी’ को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घ और स्वस्थ जीवन के लिए भगवान से प्रार्थना की। कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेता के जन्मदिन पर राहगीरों में भी केक वितरित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘नेता जी’ की मेहनत और लगन से आज समाजवादी पार्टी इस मुकाम तक पहुंची है। हम सभी को मिलकर पार्टी को मजबूत बनाना है। जन्मदिन वाले कार्यकर्ताओं में राहुल गुप्ता, अमित द्विवेदी, ईशान श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, अशोक यादव आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular