वाराणसी (हि.स.)। यातायात माह में शनिवार को राजातालाब रानी बाजार में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। अभियान में उपस्थित लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने तथा फोर व्हीलर चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए शपथ दिलाई गई।
साथ ही यातायात के नियमों को विस्तार पूर्वक समझाते हुए लोगों को जागरूक भी किया गया। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली के सहयोग से प्रिया गृह उद्योग विकास एवं शिक्षा प्रसार समिति वाराणसी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जदयू के जिला अध्यक्ष आनंद गुप्ता ने भी लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान हेमंत जायसवाल, मोहित श्रीवास्तव, राजेंद्र प्रसाद बिंद, अशोक वर्मा, अभिषेक जायसवाल,ममता भारद्वाज, रामाश्रय राय आदि भी मौजूद रहे।
UP News : सड़क सुरक्षा अभियान में वाहन चलाते समय नियमों के पालन के लिए शपथ दिलाई
RELATED ARTICLES
