Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षक की मौत

UP News : सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षक की मौत

कासगंज (हि.स.)। सहावर-अमापुर मार्ग स्थित तहसील परिसर के निकट बीते बुधवार की देर शाम प्राथमिक शिक्षक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी उपचार के दौरान गुरुवार की सुबह जिला चिकित्सालय में मौत हो गई।

घटना का शिकार सहावर क्षेत्र के ग्राम बोंदर निवासी उदयवीर सिंह का 35 वर्षीय पुत्र रविंद्र हुआ है। वह अमापुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम थरा चीथरा में प्राथमिक शिक्षक के रूप में तैनात था। बीती देर शाम वह अपनी बाइक पर सवार होकर विद्यालय से गांव की ओर जा रहा था, तभी तहसील परिसर के निकट अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शिक्षक को प्राथमिक उपचार के बाद सहावर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, यहां गुरुवार की सुबह शिक्षक ने दम तोड़ दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular