Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : सगी भाभी को तलवार से मार कर मौत के...

UP News : सगी भाभी को तलवार से मार कर मौत के घाट उतारने वाला देवर गिरफ्तार

वाराणसी (हि.स.)। होली वाले दिन बच्चों के खेलने के विवाद में सगी भाभी को तलवार से मारकर मौत के घाट उतारने वाला देवर मंगलवार को लोहता पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के अंदर सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश कर घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर दिया।

क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार मिश्र ने आरोपित तौफीक खान को मीडिया के सामने पेशकर पूरे घटना की जानकारी दी। रहीमपुर कस्बा में होली पर्व पर सोमवार अपरान्ह में मुर्शिद खां के बच्चे घर के पास पटाखा बजा रहे थे। इसी दौरान मुर्शिद का छोटा भाई तौफीक वहां पहुंचा और बच्चों को डांटने लगा। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर मुर्शिद की पत्नी रोशनजहां (48) वहां पहुंची। बच्चों को डांटने से नाराज रोशनजहां ने देवर को फटकारा तो विवाद बढ़ गया। बहस, गाली- गलौज के बीच रोशनजहां ने तौफीक को नामर्द कह दिया। गुस्से में पागल तौफीक ने दफ्ती काटने के औजार सरौता नुमा तलवार से रोशनजहां पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। उसे खून से लथपथ देख वह फरार हो गया। महिला के परिजनों ने उसे तत्काल पुलिस के सहयोग से बीएचयू ट्रामा सेन्टर पहुंचाया। जहां देर शाम इलाज के दौरान रोशनजहां की मौत हो गई । मृतका के बेटे वकार खान की तहरीर पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। दोपहर में सटीक सूचना पर पुलिस ने हरपालपुर स्थित कादरिया मस्जिद के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया। 
आरोपी ने पत्रकारों को बताया कि भाभी से उसके पत्नी शहनाज के साथ भी झगड़ा होता था। आये दिन भाभी निसंतान होने पर ताना मारती थी। विवाद के दौरान जब उन्होंने नामर्द बोला तो गुस्से में पागल हो गया। भाभी को मारने के बाद तलवार को अपने जनरल स्टोर के दुकान में छुपा कर घर से भाग निकला। हत्या के बाद तौफीक अपने किये पर देर तक पछताता भी रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular