Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : संवेदनशील इलाके में फायरिगं और मारपीट से मची अफरा-तफरी

UP News : संवेदनशील इलाके में फायरिगं और मारपीट से मची अफरा-तफरी


अलीगढ । थाना सासनीगेट के मोहल्ला सराय पठान में किसी बात को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक को पीटा और घर पर जमकर फायरिंग की। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना से गुस्साएं लोगों ने सासनीगेट थाने का घेराव बरते हुए हंगामा किया।
सराय पठान निवासी प्रदीप माहौर ने आरोप लगाया कि बुधवार दोपहर करीब साढे तीन बजे वह घर परिजनों के साथ बातें कर रहा था। तभी जयगंज सराय जवां का युवक आया और उसके भाई राहुल को गालियां देने लगा। गालियां सुनकर उसका भाई राहुल जैसे ही घर के बाहर आया तो आरोपित ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस बीच मोहल्ले के लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। इस बीच आरोपित ने फान कर अपने अन्य साथियों को बुला लिया। सभी के हाथों में अवैध हथियार थे, जिन्होंने फायरिंग शुरू कर दी, इससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग होते ही वह भी परिजनों के साथ घर में घुस गए। इस बीच सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई, पुलिस को देखकर हमलावर फरार हो गए। इस घटना से क्षुब्ध पीडित पक्ष के साथ मोहल्ले के लोगों ने सासनीगेट थाने का घेराव किया, उन्होंने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। इस घटना के संबंध में पीडित पक्ष की ओर से थाना पुलिस को तहरीर दे दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular