Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव, हत्या की...

UP News : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

बागपत (हि.स.)। जिले के बिनौली थाना क्षेत्र के अंगदपुर जौहड़ी गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना के बाद महिला के मायके पक्ष के लोग अंगदपुर जौहड़ी गांव पहुंचे तो शव घर बेग चारपाई पर मिला। शव को देखकर महिला के मायके से आई महिलाओं में कोहराम मच गया।

शामली जिले के कांधला देहात स्थित जन्नत कॉलोनी निवासी मृतक महिला के पिता जरीफ ने शनिवार को बताया कि 10 साल पहले उसने अपनी बेटी साइन की शादी अंगदपुर जौहड़ी गांव निवासी युवक फिरोज के साथ की थी। दोनों में घरेलू विवाद रहता था। शुक्रवार की देर रात बेटी की मौत की सूचना प्राप्त हुई थी। बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई।

उन्होंने यह भी बताया कि बेटी की गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, परिजन ने हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा करते हुए ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

इस मामले में बिनौली थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय के मुताबिक लगता है कि महिला की स्वभाविक मौत हुई है। मृतक महिला के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular