Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : संदिग्ध परिस्थितियों में लटकती मिली लाष

UP News : संदिग्ध परिस्थितियों में लटकती मिली लाष


बाराबंकी । थाना असन्द्रा क्षेत्र में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला स सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना थाना क्षेत्र के पजावा मजरे जलालपुर गांव की है। बताया जाता है कि यहां के निवासी बुद्धू का मंदबुद्धि लड़का मंसाराम कल घर से अचानक कहीं चला गया था जिसकी परिवारी जन खोजबीन में लगे थे। सोमवार को भी परिवारी जन उसकी तलाश में घर से बाहर गए थे। घर पर बुद्धू का दूसरा लड़का लल्ला राम मौजूद था। दोपहर बाद परिवारी जन जब खोजबीन कर वापस घर आए तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो मोहल्ले के लोगों के सहयोग से किसी तरह से दरवाजा खोला गया। अंदर दाखिल होते ही कमरे में लल्ला राम (30) की लटकती लाश देखकर लोगों के पैरों तले से जमीन खिसक गई स पूरे घर में कोहराम मच गया। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आवश्यक पूछताछ के बाद शव अपने कब्जे में ले लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular