Monday, March 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

UP News : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

देवरिया (हि.स.)। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के जोकहा खास के रहने वाली ज्योति देवी (22) पत्नी धनेश चौहान को परिवार के लोगों ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की सूचना मायके वालों को मिलते ही स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ससुराल के लोगों को कोतवाली लाकर पूंछतांछ कर रही हैं। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular