Thursday, January 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : संदिग्धावस्था में गोली लगने से युवक घायल

UP News : संदिग्धावस्था में गोली लगने से युवक घायल

फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना मक्खनपुर क्षेत्र अन्तर्गत संदिग्धावस्था में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल से आगरा रैफर किया गया है।

थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव नगला गुलाल निवासी शैलेश (42) पुत्र रामहरि शुक्रवार को दबरई तारीख करने आ रहा था। बताया जाता है कि तभी थाना मक्खनपुर क्षेत्र अन्तर्गत राजपुर बलाई रेलवे पुल के पास उसे संदिग्ध परिस्थतियों में गोली लग गई। जिससे वह लहूलुहान हो गया। घायल को उसके परिजन उपचार के लिय जिला अस्पताल लेकर आये। जहां चिकित्सक ने उसे हालत नाजुक होने पर आगरा रैफर कर दिया है। घायल का आरोप है कि उसे बाइक सवारों ने गोली मारी है।

इस सम्बंध में थानाध्यक्ष मक्खनपुर का कहना है कि मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular