प्रयागराज (हि.स.)। माघमेला क्षेत्र के संगम क्षेत्र में स्नान करते समय शनिवार दोपहर बाद आन्ध्रा के आठ वर्षीय बच्चा डूब गया, जबकि उसके परिवार के दो सदस्यों को एनडीआरएफ की टीम बचाने में कामयाब हो गई। लेकिन बच्चे को बचाने में कामयाबी नहीं मिल सकी। बहाव होने की वजह से वह पानी में बह गया।
अपर पुलिस अधीक्षक माघमेला डा.राजीव नारायण ने बताया कि एक आठ वर्षीय बच्चा अपने माता-पिता एवं परिवार के लोगों के साथ आन्ध्रा से यहां संगम स्नान करने के लिए आया था। बताया जा रहा है कि संगम क्षेत्र में शनिवार दोपहर अपने परिवार वालों के साथ संगम स्नान करने के लिए नाव से गया। स्नान करते समय अचाकन तख्त से पैर फिसलने से पानी में गिर गया।
उसे बचाने की कोशिश में उसके परिवार के तीन लोग डूबने लगे। शोर सुनकर वहां पर मौजूद एनडीआरएफ की टीम तत्काल पहुंचे और तत्काल रिक्शयू करके तीन लोगों को बचा लिया, लेकिन बच्चों को खोजने में कामयाबी नहीं मिल पायी। हालांकि काफी देरतक गोताखोरों के माध्यम से जाल भी डलवाया गया। लेकिन अबतक बच्चे का शव बरामद नहीं हो पाया है।
