प्रयागराज (हि.स)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद मोतीलाल वोरा की अस्थियां रविवार को संगम के पावन जल में विसर्जित कर दी गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनके पुत्र विधायक अरुण वोरा ने अस्थियों को गंगा-यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में प्रवाहित किया।
इस मौके पर पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी सहित मोतीलाल के सगे सम्बंधी भी मौजूद रहे। सुबह साढ़े 11:30 बजे परिजन मोतीलाल वोरा की अस्थियों को लेकर संगम पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने पहले से ही व्यवस्था कर रखी थी। संगम के वीआइपी घाट से परिजन व कुछ बड़े नेताओं को पांच नावों से संगम तक ले जाया गया। करीब दो घंटे तक अस्थि विसर्जन कार्यक्रम चला। राज्यसभा सांसद मोतीलाल वोरा को श्रद्धांजलि देने के लिये कांग्रेसियो का हुजूम उमड़ पड़ा। अस्थियां विसर्जन के पश्चात वहां मौजूद कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया।
श्रद्धांजलि देने वालो में उज्वल शुक्ला, अरुण तिवारी, रामकिशुन पटेल, नफीस अनवर, सुधाकर तिवारी, विवेकानंद पाठक, मुकुन्द तिवारी, मकसूद खान, तलत अजीम, हसीब अहमद, फुजैल हाशमी, किशोर वार्ष्णेय, संजय तिवारी, सुरेश यादव, अनिल पाण्डेय, तस्लीमउद्दीन, उदय यादव, महेश तिवारी, विजय मिश्रा समेत आदि लोग मौजूद रहे।
