Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : संक्रमितों की सेवा करते चपेट में आयी 'किरन' ने...

UP News : संक्रमितों की सेवा करते चपेट में आयी ‘किरन’ ने सकारात्मक सोच व आत्मबल से दी कोरोना को मात

किरन ने नम्बर जारी कर कहा मेडिकल सम्बंधित किसी भी सहयोग के लिए सम्पर्क करें  
– “राख नहीं चिंगारी है, यह भारत की नारी है” को किरन ने किया चरितार्थ 

गाजीपुर (हि.स.)। कोरोना महामारी की नकारात्मक रिपोर्टिंग की वजह से बने दहशत के माहौल ने मौतों की संख्या कई गुना बढ़ा दी है। ऐसे समय में अपनी नैतिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए ‘हिन्दुस्थान समाचार’ ने सकारात्मक खबरों के जरिए कोरोना संक्रमित लोगों के आत्मविश्वास को बढ़ाने की पहल की है। 
 इसी पहल के तहत कोरोना कॉल में संक्रमित लोगों व इसके लक्षण से ग्रसित लोगों के लिए वरदान बन चुके चिकित्सकों व इसको मात देने वाले लोगों से ‘हि.स.’ बात कर उनके अनुभव पाठकों के सामने लाने का सिलसिला शुरू किया है। 
 मंगलवार को हिन्दुस्थान समाचार प्र​तिनिधि ने गाजीपुर के युसुफपुर मोहम्मदाबाद निवासी नर्सिंग ऑफिसर किरन मद्धेशिया जो लखनऊ के प्रतिष्ठित चरक हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। जो लगातार मार्च 2020 से ही कोविड वार्ड में संक्रमितों की सेवा में समर्पित रहती हैं, उनसे बात की। 
 किरन मद्देशिया ने बताया कि मैं पिछले काफी दिनों से कोविड मरीजों की सेवा करते-करते स्वयं पॉजिटिव हो गयी। मुझे शुरू में बुखार, खांसी, बदन में दर्द हुआ, उसके बाद मुझे सांस लेने भी प्रॉब्लम होने लगी। मेरे पति प्रमोद कुमार मद्धेशिया मोहम्मदाबाद, जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। चंड़ीगढ़ में कैग विभाग में ऑडिटर के पोस्ट पर कार्यरत हैं। जब मैं कोरोना पॉजिटिव हुई तब मैं बिल्कुल अकेली थी। मगर हमने हिम्मत नहीं हारी। चिकित्सकों के सलाह पर मेडिसिन के साथ-साथ गर्म नीबू पानी, काढ़ा, भांप लेना शुरू किया। 
 मेरे पति ने मुझे बहुत हिम्मत और साथ दिया, हमेसा मुझे मोटिवेट करते रहे। मैं लगातार कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करती रही। 14 दिन बाद मेरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। इस दौरान मैंने महसूस किया कि संक्रमित मरीजों को नकारात्मक खबरों, अफवाहों से दूर रखकर अपने आत्मबल और मनोदशा को सकारात्मक रखने की जरूरत है। अब मैं बिल्कुल ठीक हूं, और पुनः ड्यूटी पर तैनात होकर मरीजों की सेवा में लग गयी हूं।
कहाकि किसी को भी यदि कोई समस्या हो तो मुझे या मेरे पति को 24×7 फोन करके मदद ले सकता है। लोगों की मदद करके हमें खुशी मिलती है। इसके लिए उन्होंने अपना सम्पर्क नम्बर 9532779988 व 7888674088 भी जारी किया है। कोरोना पॉजिटिव से पुनः निगेटिव हुई किरन मद्धेशिया ने ‘राख नहीं चिंगारी है, यह भारत की नारी है’ कहावत को चरितार्थ किया। ऐसी बेटी के जज्बे को सलाम।

RELATED ARTICLES

Most Popular