फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना मक्खनपुर क्षेत्र अन्तर्गत सोमवार को श्रृद्वालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से करीब 25 से अधिक लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया है। वहीं, एक अन्य हादसे में एक युवक की मौत हो गयी।
थाना मक्खनपुर क्षेत्र के जेवड़ा रोड़ पर सोमवार को उस समय चीख पुका मच गयी। वटेष्वर की तरफ से आ रही एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर अचानक पलट गयी। चीख पुकार सुन आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। उन्होंने राहत बचाव कार्य करते हुये सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर थाना प्रभारी मक्खनपुर महेश चन्द्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों की मदद से हादसे में घायल हुये लोगों को उपचार के लिये एम्बुलेंस से सरकारी ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी भिजवाया। जहां सभी को भर्ती कर उपचार दिया गया।
घायल थाना खैरगढ़ क्षेत्र के कलूपुरा के रहने वाले है जो वटेश्वर से भगवान भोलेनाथ के दर्षन कर वापस लौट रहे थे। घायलों में राहुल पुत्र अरविन्द्र, भूरी देवी पत्नी धर्मपाल उसका पुत्र अभय, आदर्श, सहूरवती पत्नी विजेन्द्र सिंह, विजय पत्नी अवधेश, उसका पुत्र निवोध, पुत्री रिसिका, विरमा देवी पत्नी सुगर सिंह, पूनम पुत्री श्याम बाबू, उसकी मां गुड्डू देवी, निर्मला पत्नी श्रीकिशन, शकुन्तला देवी पत्नी अजन्ट सिंह, सीमा देवी पत्नी आसमवीर, राधिका पुत्री धर्मपाल, गोलू पुत्र राजेश, केशकान्ती पत्नी राजेश, रीना देवी पत्नी महीपाल, कल्पना देवी पत्नी राजेश, मयंक पुत्र सुनील व सिखा पत्नी सुनील आदि हैं।
उधर, दूसरी घटना में थाना मक्खनपुर क्षेत्र के इंदरयी निवासी ईश्वर दयाल (50) पुत्र जमुना प्रसाद की सड़क हादसे में मौत हो गयी। पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है।
