Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : श्रीकृष्ण भक्तों ने अब जंगल में जमाया डेरा :मौन...

UP News : श्रीकृष्ण भक्तों ने अब जंगल में जमाया डेरा :मौन साधना व्रत

हमीरपुर (हि.स.)। जनपद में रविवार को मौन साधना का व्रत शुरू होते ही बड़ी संख्या में मौन साधकों (श्रीकृष्ण के भक्त) ने घर से मोर पंख और लट्ठ लेकर अब जंगल में डेरा जमाया है। जंगल में ये लोग दिन भर रहेंगे। वहीं पर मौन साधकों ने लट्ठ मार दिवाली खेलकर हैरतअंगेज करतब भी दिखाए। कई किशोरों ने भी बड़ों के आगे लट्ठ लेकर दिवाली का जश्न मनाया।

जिले में दीपावली त्योहार को लेकर सैकड़ों गांवों के मौन साधकों ने पवित्र नदियों में स्नान कर चौदह सालों के लिये व्रत रखा है। आज से यह व्रत शुरू भी हो गया है। सुबह से ही बड़ी संख्या में मौन साधकों ने नंगे पांव घर से निकलकर जंगल की तरफ टोलियां बनाकर पहुंचे और वहां दिवाली नृत्य किया। दिवाली नृत्य देखने के लिये गांव के लोगों की भीड़ जुटी। हैरतअंगेज दिवाली के नृत्य में तमाम किशोरों ने भी लट्ठ लेकर दिवाली की खुशियां मनायी। मौन साधक दिवाली नृत्य कर शाम होते ही घर लौटेंगे।
इसके बाद घर में गो पूजन कर व्रत समाप्त भी करेंगे। सुमेरपुर क्षेत्र के पत्योरा, विदोखर, पंधरी, टेढ़ा, पचखुरा, सुरौली, देवगांव, टिकरौली और कुछेछा के अलावा पौथिया, रूरीपारा, गहरौली, कलौलीजार, उमराहट, मिश्रीपुर, पतारा, भौली, कुंडौरा सहित कई ग्रामों में मौन साधकों ने घर से जंगल जाकर मौन चराया फिर लट्ठमार दिवाली खेली। 
इनमें कई नाबालिगों ने भी अपने से दोगुनी उम्र के लोगों के सामने लट्ठ लेकर मैदान में आया और बड़े ही अनोखे ढंग से लट्ठ चलाकर दिवाली खेली। मौन साधकों की दिवाली देखने के लिये उनके परिजन और गांव के तमाम लोग भी जंगल पहुंचे जहां मौन साधकों के हैरतअंगेज प्रदर्शन को देख सभी लोग दंग रह गये। जंगल में ही मौन साधकों के माथे पर भैयादूज का तिलक भी किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular