मथुरा (हि.स.)। श्रीकृष्ण-जन्मस्थान पर (31अक्टूबर) शनिवार को शरद्पूर्णिमा महोत्सव के होने वाले विभिन्न कार्यक्रम की तैयारियां गुरूवार देरशाम तक पूर्ण कर ली गई है। यह जानकारी गुरूवार शाम हिन्दुस्थान समाचार एजेंसी को श्रीकृष्ण जन्मस्थान संस्थान मुख्य अधिशाषी अधिकारी राजीव श्रीवास्तव ने दी है।
संस्थान के संयुक्त मुख्य अधिषाशी अधिकारी राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि श्रीकृष्ण-जन्मस्थान सेवा-संस्थान के तत्वावधान में श्रीकृष्ण सेवा मण्डल, जन्मस्थान मथुरा के द्वारा शनिवार को शरद महोत्सव का शुभारम्भ प्रातः 8ः30 बजे गौचरण लीला पर स्थित श्रीगिरिराज जी के पंचगव्य अभिषेक से होगा। इसके उपरान्त दोपहर 12 बजे अन्नक्षेत्र प्रांगण में साधुसेवा की जायेगी। सांय 6ः30 बजे से खीर प्रसाद का वितरण श्रीकृष्ण सेवा मण्डल के सेवाभावीजन द्वारा किया जायेगा।
शरद्पूर्णिमा (शनिवार) की सायं 5 बजे से गौचरण लीला के मध्य विराजमान श्रीगिरिराजजी को अर्पित होने वाले दिव्य छप्पनभोग के दर्शन होंगे तथा शनिवार सायं चार बजे से ही जन्मस्थान पर स्थित श्रीकेशवदेव मंदिर को शरद पूर्णिमा के अवसर पर परंपरागत भव्य चन्द्रलोक का स्वरूप प्रदान किया जा रहा है।
भगवान श्रीकेशवदेव महाराज का श्रीविग्रह दिव्य चंद्रलोक में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे तथा देरसायं से लेकर नौ बजे तक गौचरण लीला (गिरिराज पर्वत) के समक्ष श्रीकृष्ण सेवा मण्डल के रसिक भक्तजन द्वारा भजन-गायन का कार्यक्रम होगा। श्रीकृष्ण चबूतरे पर रात्रि 9ः30 बजे महारास कार्यक्रम में श्रीराधाकृष्ण की महाशयनआरती के साथ ही आयोजन संपन्न हो जायेगा।
UP News: श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर शरद पूर्णिमा पर होंगे दिव्य चन्द्रलोक एवं छप्पन भोग के दर्शन
RELATED ARTICLES
