Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन के लिए नारायणी सेना गठित

UP News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन के लिए नारायणी सेना गठित

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। राजधानी स्थित नारायणी सेना कार्यालय पर हुई कोर टीम की बैठक में सेना का अन्य राज्यों में विस्तार पर निर्णय लेते हुए उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात व महाराष्ट्र में प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महासचिव की घोषणा कर दी गई। साथ ही यह तय हुआ कि हर प्रदेश में 51 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारणी का गठन होगा जो नियुक्त किए गए अध्यक्ष और महासचिव के मध्य आपसी सामंजस्य से करेंगे। यह जानकारी देते हुए प्रभारी/कोषाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि नारायणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव के निर्देशानुसार व राष्ट्रीय महासचिव आदेश यादव की संस्तुति पर यह घोषणा की गई है। राष्ट्रीय कार्यकारणी के उपाध्यक्ष महंत टीकम सिंह, सचिव रवि यादव, अंकित तिवारी, प्रवक्ता शृंगी नंदन से सहमति लेते हुए यह निर्णय हुआ है। नए राज्यों के पदाधिकारी निम्नवत हैं :
उत्तर प्रदेश : राजबाबू यादव (अध्यक्ष) वैभव सिंह (महासचिव)
राजस्थान : पवन यादव (अध्यक्ष) प्रतीक (महासचिव)
महाराष्ट्र : रामचंद्र परशुराम (अध्यक्ष) आशीष यादव (महासचिव)
छत्तीसगढ़ : गोपाल कृष्ण (अध्यक्ष) ज्योति पांडेय (महासचिव)
गुजरात : शिवा भाई अहीर (अध्यक्ष) किशन गढ़वी (महासचिव)

यह भी पढ़ें : प्रशिक्षु IAS अधिकारियों ने ली ‘कर प्रणाली’ की जानकारी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular