Friday, March 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : श्रम सम्मान योजना के तहत विधायक ने टूल किट...

UP News : श्रम सम्मान योजना के तहत विधायक ने टूल किट का किया वितरण

योगी सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं लोग

कानपुर (हि.स.)। गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के लघु उद्योग केंद्र में मंगलवार को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत टूल किट वितरण समारोह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने कहा कि इसके अंतर्गत हमारे कारीगर जैसे बढ़ाई दर्जी टोकरी बुनकर एवं नाई एवं सुनार एवं लोहार एवं कुम्हार एवं हलवाई, मोची, राजमिस्त्री एवं हस्तशिल्पयों के आजीविका के संसाधनों को शुद्धीकरण किया जा रहा है।

विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा उक्त ट्रेनिंग प्राप्त करने वाले लाभार्थियों के खाते में 15 सौ रुपए सीधे ऑनलाइन भेज दिया गया। साथ ही उन्हें सिलाई मशीन आदि का 225 लाभार्थियों को, जिनमें 80% महिलाएं थी, उनको वितरण किया गया। विधायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की योजना से पात्रता के आधार पर लाभान्वित होकर अपने जीवन के यापन के स्तर और आय को बढ़ाने में, यह रोजगार के संसाधन, कारगर साबित होंगे। विधायक ने पात्रों से कहा कि क्योंकि कानपुर होजरी का एक बड़ा हब बनने जा रहा है ऐसे में यह सर्टिफिकेट और यह ट्रेनिंग आपकी आय को बढ़ाएगी और प्रमाणिकता के आधार पर आप को रोजगार का साधन प्राप्त होगा। इससे लाभार्थियों को अपने रोजगार को बढ़ावा देने में आसानी होगी। इस अवसर पर जिला उद्योग आयुक्त एवं उपायुक्त सहित अधिकारी गण और बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाएं मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular