Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : श्रद्धालुओं से भरी मैजिक वैन सड़क पर पलटी, आधा...

UP News : श्रद्धालुओं से भरी मैजिक वैन सड़क पर पलटी, आधा दर्जन घायल

कौशाम्बी (हि.स.)। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को श्रद्धालुओं से भरी मैजिक वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालुजन घायल हो गए हैं। स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना मंझनपुर पुलिस को दी और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में ज्यादातर महिलाये और बच्चे हैं।

मंझनपुर थाना क्षेत्र के कादीपुर निवासी गोपाल अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ कड़ा स्थित ख्वाजा कड़क शाह व मां शीतला का दर्शन-पूजन करने मैजिक वाहन पर सवार होकर जा रहा था। दर्शन पूजन के बाद घर वापस लौटते समय चालक खोराव गांव के समीप अपना नियंत्रण खो दिया। वैन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में गोपाल, काजल, भानमती, रेखा राधा, सुजीत और सुनीता देवी घायल हो गई हैं।
स्थानीय​ निवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय निवासिायों की मदद से सभी घायलों को उपचार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
सीएमएस डॉ दीपक सेठ ने बताया कि घायलों में चार महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष है। सभी खतरे से बाहर हैं।  

RELATED ARTICLES

Most Popular