प्रादेशिक डेस्क
महोबा। मध्यप्रदेश के जिला छतरपुर स्थित जटाशंकर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली रास्ते में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। पुलिस ने घायलों को छतरपुर के अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां सभी हालत सामान्य बताई जा रही है। हादसे की जानकारी के बाद गांव में कोहराम मचा है और कई ग्रामीण व रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए हैं।
महोबा जिले के अजनर थाना क्षेत्र के सगुनियां माफ में रहने वाले खेत सिंह लोधी का परिवार भदई अमावस्या पर्व पर मध्यप्रदेश के छतरपुर में जटाशंकर दर्शन के लिए जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्राली पर करीब 30 लोग सवार होकर दर्शन-पूजन के लिए जा रहे थे, जिसमें काफी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। गांव से सभी लोग रविवार देर शाम को रवाना हुये थे। आधी रात करीब बारह बजे छतरपुर से पहले हाईवे पर सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी में ट्रैक्टर ट्राली का चालक नियंत्रण खो बैठा। सामने से आए वाहन से बचने को चालक ने ट्रैक्टर रोड से नीचे उतारा तो असंतुलित होकर किनारे पर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे श्रद्धालु दब गए और महिला-बच्चों की चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग और राहगीर दौड़ पड़े। लोगों ने ट्राली सीधी करके घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। हादसे में 38 वर्षीय अशोक की मौत हो गई और महिलाओं और बच्चों समेत करीब 15 लोग जख्मी हो गए। छतरपुर पुलिस की मदद से घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रात में खेत सिंह ने फोन करके गांव में घटना की सूचना दी तो कोहराम मच गया। रिश्तेदार और ग्रामीण आनन फानन अस्पताल पहुंच गए। हादसे की सूचना देर रात में गांव पहुंची तो सभी लोग सो रहे थे। अचानक जानकारी मिलते ही अफरा तफरी मच गई और लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। गांव में जिन घरों से लोग दर्शन के लिए गए थे, उनके घर वालों में चिंता छा गई और घरों में सन्नाटा छा गया। युवक की मौत की सूचना आते ही मातम छा गया और उसके घर में कोहराम मच गया।
यह भी पढ़ें : नगर पालिकाध्यक्ष पर शत्रु सम्पत्ति कब्जाने का आरोप
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
