Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 26 जख्मी

UP News: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 26 जख्मी

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। उप्र के शाहजहांपुर जिले में जलालाबाद क्षेत्र के उबरिया मंदिर के पास सोमवार तड़के हादसा हो गया। ढाईघाट गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने के कारण करीब 26 श्रद्धालु गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे में 5 लोगों को मामूली चोट आने पर जलालाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जबकि गम्भीर रूप से घायल करीब 21 श्रद्धालुओं को मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया है। सभी ददरौल ब्लाक के इकनोरा गांव निवासी हैं। हादसा सुबह करीब 4ः00 बजे हुआ। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई थी। तत्काल चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई गई, इस कारण सभी खतरे से बाहर बताए गए। घायलों में जमुना, जयपाल, सरोजनी देवी, राजेंद्र, सोनू, रमेश, राजेश्वरी, पूजा देवी, कन्या देवी, गीता देवी, वीरावती, लक्ष्मी देवी आदि शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular