शाहजहांपुर (हि.स.)। तिलहर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम एक युवक ने शौच को गई एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पुलिस ने शुक्रवार तड़के आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।
प्रभारी निरीक्षक तिलहर प्रवीन सोलंकी ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 11 वर्षीय किशोरी गुरुवार शाम शौच के लिए खेत पर गई थी।जहां गांव के ही रमेश नामक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की कोशिश की। देर शाम परिजन किशोरी को लेकर थाने आये और आरोपित युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने देर रात आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने का प्रयास करने तथा पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शुक्रवार तड़के पुलिस ने आरोपित युवक रमेश को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
UP News : शौच को गई नाबालिग से युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
