Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: शोध अधिकारी के दो पदों का परिणाम घोषित

UP News: शोध अधिकारी के दो पदों का परिणाम घोषित

प्रयागराज (हि.स.)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज ने मंगलवार की सायं उप्र वित्तीय प्रबंध एवं बजट निदेशालय सेवा संवर्ग के अंतर्गत शोध अधिकारी के दो पदों का परिणाम घोषित कर दिया है।
आयोग के उप सचिव एवं मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पुष्कर श्रीवास्तव ने बताया है कि उत्तर प्रदेश वित्तीय प्रबन्ध एवं बजट निदेशालय सेवा संवर्ग के अंतर्गत शोध अधिकारी के दो अनारक्षित पदों हेतु 12 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आहूत किया गया था। जिसमें 23 अक्टूबर 2020 को नौ अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिनमें ईशान शंकर एवं शान्तनु व्यास को उपयुक्त पाते हुए सफल घोषित किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular