प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। श्रीराम चन्द्र वैद्य आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हास्पिटल चिनहट में नए सत्र के शुभारंभ पर शुभकामना उत्सव का आयोजन हुआ। नए छात्रों का स्वागत किया गया और उन्हें कालेज के नियमों की जानकारी दी। निदेशक अरविंद सिंह ने कहा कि पूरे मनोयोग से शिक्षा ग्रहण कर छात्र सफलता की ओर बढ़ें। उन्होंने कहा कि समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए बेहतर ज्ञान जरूरी है। कार्यक्रम सरस्वती वंदना से शुरू हुआ। साथ ही धन्वंतरि वंदना, स्वागत गीत की प्रस्तुति हुई। प्राचार्य वीके सिंह ने चरक शपथ दिलाई और आयुर्वेद का शास्त्रीय विवेचन किया गया। प्रजेंटेशन से कालेज की उपलब्धियों के बारे में छात्रों को बताया गया। एसोसिएट प्रोफेसर डा. सुबोध पांडेय ने कालेज के नियमों और परंपराओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अनुशासन ही जीवन का मूल मंत्र है। इस सीनियर छात्र व छात्राएं रहीं, जिसमें अभिषेक मौर्य, शिव प्रताप, आरूषि सिंह, शिखर, अभिषेक वर्मा, करनराज, अनुष्का, समृद्धि, रीतू मिश्रा, शची, उम्मै इमैन, तनिष्का, स्वर्णिम वर्मा का आयोजन में सहयोग रहा।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
