प्रादेशिक डेस्क
कानपुर। भारतीय जनता पार्टी में जाने की अटकलों के बीच प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने बड़ा फैसला लिया है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने तत्काल प्रभाव से पार्टी के अपने सभी राष्ट्रीय और प्रान्तीय इकाइयों को भंग कर दिया है। इस आदेश के साथ ही सभी पदाधिकारियों के पद खत्म कर दिए गए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव की तरफ से अभी कहा गया है कि जल्द ही इस संबंध में नया फैसला लिया जाएगा उसके बाद ही आगे की रणनीति बनाई जाएगी। बताते चलें कि इस बार के विधानसभा चुनाव में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अध्यक्ष शिवपाल यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। चुनाव परिणाम आने के बाद से शिवपाल यादव और अखिलेश यादव के संबंधों में फिर से खटास की खबरें आने लगी हैं। ऐसे में शिवपाल यादव की तरफ से अपनी पार्टी के सभी कार्यों को भंग करने को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि इस बीच शिवपाल यादव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात कर चुके हैं, ऐसे में संगठन को भंग करने के इस आदेश को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इसे शिवपाल यादव के अगले राजनीतिक कदम की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। शिवपाल ने पिछले दिनों कहा था कि वह ’उचित समय’ जल्द आने वाला है, जिसका सबको इंतजार है। शिवपाल सिंह यादव ने इटावा के ताखा ब्लाक में एक गांव में चल रही भागवत में कहा था कि जब व्यक्ति अपने और पराये की पहचान भूल जाता है तब घर में महाभारत होती है। धर्म और राजनीति दोनों में यह नीति लागू होती है। साइकिल चुनाव चिह्न से लड़ने वाले प्रत्याशियों में उनकी जीत सबसे बड़ी हुई है।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
