Tuesday, February 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: शिवपाल के घर पहुंचे ओवैसी व राजभर, छोटे दलों में...

UP News: शिवपाल के घर पहुंचे ओवैसी व राजभर, छोटे दलों में गठबंधन की उम्मीद बढ़ी

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल बढ़ने लगी है। बुधवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के आवास पर एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण पहुंचे। इनके बीच करीब घंटे भर सियासी मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। हालांकि अभी गठबंधन को लेकर तस्वीर साफ नहीं हुई है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव लगातार समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की पहल करते रहे हैं, लेकिन अभी तक स्थितियां साफ नहीं हो पाई है। ऐसे में मंगलवार को शिवपाल सिंह यादव ने इटावा में साफ किया था कि उनकी तरफ से पहल हो चुकी है। अब फैसला अखिलेश यादव को करना है। इस बीच वह दो अक्तूबर को फिरोजाबाद से पैदल यात्रा और 12 अक्तूबर को सामाजिक परिवर्तन यात्रा निकालने की भी तैयारी कर रही है। बुधवार दोपहर वह इटावा से लखनऊ लौटे। शाम करीब छह बजे उनके आवास पर एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी पहुंच गए। इन तीनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी कि आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण भी वहां पहुंच गए। शिवपाल सिंह यादव के आवास पर तीन पार्टियों के अध्यक्ष के पहुंचने को सियासी नजरिए से अहम माना जा रहा है। क्योंकि ओवैसी 21 सितंबर को भी शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात कर चुके हैं। इस बार ओवैसी के साथ राजभर और रावत के आने से संकल्प भागीदारी मोर्चा गठन की कवायद जोर पकड़ती नजर आ रही है। हालांकि प्रसपआ अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अभी तक मोर्चा में शामिल होने से इनकार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : अवैध संबंधों के आरोप में महिला पुरुष को निर्वस्त्र कर घुमाया, छह गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular