Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : शिलान्यास कार्यक्रम में न बुलाने पर भड़के बीजेपी विधायक,...

UP News : शिलान्यास कार्यक्रम में न बुलाने पर भड़के बीजेपी विधायक, कार्यक्रम टला

जौनपुर(हि.स.)। सन् 1942 के स्वतंत्रा आन्दोलन में अपने प्राणों की आहूती देने वाले शहीदों के सम्मान में स्थापित किये जा रहे शहीद स्मारक प्रवेश द्वार के शिलान्यास कार्यक्रम में शनिवार को बदलापुर के भाजपा विधायक रमेश मिश्रा ने जमकर उत्पात मचाया। 

 उन्होंने अधिकारियों से अभ्रदता करते हुए पूजन स्थल पर श्रद्धालुओं व अन्य आमंत्रित लोगों के बैठने के लिए विछाए गये गद्दे को अपने पैरो से रौंद डाला। विधायक के इस तेवर से वहां पर मौजूद लोग दहल गये। विधायक की इस कारस्तानी के चलते शिलान्यास कार्यक्रम नहीं हो सका। 
 लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर स्थित जौनपुर जिले बक्शा थाना क्षेत्र के धनियांमऊ में सन् 16 अगस्त 1942 को आजादी के आन्दोलन में प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों के सम्मान में एक स्मारक बना हुआ है। इस स्मारक स्थल का सौन्दरीकरण के लिए जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने पहल किया। आज डीएम दिनेश कुमार सिंह ने इस कार्य का शिलान्यास करने का कार्यक्रम रखा था। कार्यक्रम के लिए बीडीओ बक्शा समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी तैयारी पूरी करके जिलाधिकारी का इंतजार कर रहे थे, शहीदो के परिजन समेत स्थानीय नागरिक भी पहुंच चुके थे। 
 इसी बीच स्थानीय विधायक रमेश मिश्रा अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचकर वहां पर मौजूद लोगों से पूछा यहां आज क्या कार्यक्रम है। उसके बाद कड़े शब्दों में कहा बीडीओ कहां है? बीडीओ सामने आये तो उनसे तेज आवाज में कहा कि पत्थर कहा हैं, इसी बीच तमतमाएं विधायक शिलान्यास के लिए बनाये गये हवन पूजन स्थल पर पहुंचकर वहां पर बिछे गद्दे को पैरों से फेंकना शुरू कर दिया। 
  विधायक के इस तेवर को देखते हुए वहां पर मौजूद अधिकारी व जनता दहल गयी। विधायक के इस कृत्य से स्थानीय जनता में आक्रोश व्याप्त हो गया है। वहीं इस मामले में विधायक रमेश मिश्रा का कहना है कि काफी समय पहले उनके द्वारा इसके सौंदर्यीकरण के लिए शासन को पत्र देकर मेरे द्वारा पहल किया गया था। आज जिलाधिकारी द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, इसकी जानकारी मुझे नहीं दी गई। इस संबंध में उन्होंने शासन को प्रेषित अपना पत्र भी प्रस्तुत किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular